World Cup 2023: मैक्सवेल ने 18 दिन के अंदर तोड़ा मार्करम का रिकॉर्ड, लगाई विश्व कप की सबसे तेज सेंचुरी

By: Shilpa Wed, 25 Oct 2023 6:54:13

World Cup 2023: मैक्सवेल ने 18 दिन के अंदर तोड़ा मार्करम का रिकॉर्ड, लगाई विश्व कप की सबसे तेज सेंचुरी

नई दिल्ली। नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में अपना दूसरा हाईएस्ट स्कोर बना दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन बना डाले। नीदरलैंड्स को 400 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में दो शतकवीर रहे। पहला शतक डेविड वार्नर (104) के बल्ले से आया तो वहीं दूसरी सेंचुरी ग्लेन मैक्सवेल (106) ने लगाई। स्टीव स्मिथ ने भी आज 71 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने इस दौरान विश्व कप की सबसे तेज सेंचुरी जड़ दी। सिर्फ 18 दिन के अंदर मैक्सवेल ने एडन मार्करम के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। 7 अक्टूबर को मार्करम ने दिल्ली के ही अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप की सबसे तेज सेंचुरी लगाई थी। मार्करम ने 49 गेंद में शतक ठोका था, लेकिन मैक्सवेल ने 9 गेंद के अंतर से 40 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी। मैक्सवेल इससे पहले 2015 के वर्ल्ड कप में 51 गेंद के अंदर भी शतक लगा चुके हैं।

मैक्सवेल ने कमिंस के साथ मिलकर की शतकीय साझेदारी

नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी के भी संकेत दे दिए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दो ऐसे खिलाड़ियों ने अच्छी पारी खेली, जो अभी तक विश्व कप में फॉर्म में नहीं दिखे थे। स्टीव स्मिथ ने भी आज 71 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने 40 गेंद में 9 चौके और 8 छक्के की मदद से शतक ठोक दिया। उन्होंने पैट कमिंस के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की।


हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com